Begin typing your search above and press return to search.

Ahmedabad News: अहमदाबाद में 13वीं मंजिल से गिरी निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट, 3 मजदूरों की मौत

Ahmedabad News : गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। यहां अहमदाबाद में भवन निर्माण स्थल पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इमारत की 13वीं मंजिल से झूला गिरने की वजह से हादसा हुआ है। अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद में 13वीं मंजिल से गिरी निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट, 3 मजदूरों की मौत
X
By Ragib Asim

Ahmedabad News : गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। यहां अहमदाबाद में भवन निर्माण स्थल पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इमारत की 13वीं मंजिल से झूला गिरने की वजह से हादसा हुआ है। अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात जवेरी ग्रीन की निर्माणाधीन साइट की 13वीं मंजिल पर उस वक्त हुआ, जब वहां काम चल रहा था। अचानक से झूला टूट गया और श्रमिक नीचे गिर गए। इस दौरान तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद के एसपी ने कहा कि अहमदाबाद के घुमा में एक निर्माण स्थल पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक फिसलने के कारण गिर गया। उसके साथ दो अन्य भी नीचे गिर गए। निर्माण स्थल 6 बजे बंद हो गया था, लेकिन श्रमिक वहीं थे। किसी कारण से उन्हें वहां रुकना पड़ा। फिलहाल जांच जारी है, जांच खत्म होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। एक मामला भी दर्ज किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story