Begin typing your search above and press return to search.

Ahmedabad- London Plane Crashes: 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडा यात्री, 2 पायलट समेत 242 थे सवार...

Ahmedabad- London Plane Crashes: अहमदाबाद में हुये प्लेन क्रैश में विमान के अंदर सवार लोगों की सूची सामने आई है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसी दौरान मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

Ahmedabad- London Plane Crashes: 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडा यात्री, 2 पायलट समेत 242 थे सवार...
X
By Sandeep Kumar

Ahmedabad- London Plane Crashes: अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ही विमान क्रैश हुआ था। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से दो पायलट समेत 12 कू्र मेंम्बर्स,169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

प्लेन क्रैश आज दोपहर 1ः38-1ः39 पीएम आईएसटी के बीच हुआ। दिल्ली में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

242 यात्री थे सवार

विमान में 242 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर बचाव कार्य प्रारंभ हो गया है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की आठ गाडियां आग को बूझाने में जुटी है। अभी हताहतों की कोई खबर नहीं है। मगर हादसा बड़ा है, इसलिए बड़ा नुकसान का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। कुछ पल में स्थिति और क्लियर हो जाएगी।

विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी डी-2 सीट पर बैठे थे।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी करीब 15 किलोमीटर है।

हादसे में घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर है और आग बुझाने का काम शुरू है।

प्लेन क्रैश की घटना के बाद कई किलोमीटर तक आग और धुएं के गुबार उठे थे। नीचे देखें वीडियो...



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story