Begin typing your search above and press return to search.

Breaking News : इस देश में सेना ने किया तख्तापलट! हिरासत में राष्ट्रपति, सभी सरकारी दफ्तर सस्पेंड

Africa Niger Coup: अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट (Coup) कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम (Mohamed Bazoum) की सत्ता को उखाड़ फेंका है।

Breaking News : इस देश में सेना ने किया तख्तापलट! हिरासत में राष्ट्रपति, सभी सरकारी दफ्तर सस्पेंड
X
By Ragib Asim

Africa Niger Coup: अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट (Coup) कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम (Mohamed Bazoum) की सत्ता को उखाड़ फेंका है। इतना ही नहीं, तख्तापलट के दावे से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों ने बजौम को उनके आवास पर हिरासत में लिया। साथ ही, सैनिकों ने संविधान को भंग करने, संस्थानों को निलंबित करने और सीमाओं को बंद करने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया (Nigeria) के कर्नल मेजर अमादौ अब्द्रमाने (Maj Amadou Abdramane) ने कहा कि हमने यहां की सत्ता को उखाड़ फेंक दिया है। जिसको आप जानते हैं। यह सभी सुरक्षा में हो रही भारी गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक स्थिति का ही नतीजा है। साथ ही कर्नल ने यह भी कहा कि देश में सभी संस्थान को निलंबित कर दिया गया है और सभी सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। अगली सूचना तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा कि आज सुबह मैंने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बजौम से फोन पर बात कही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेरिका लोकतांत्रित रूप से चुने गए राष्ट्रपति को अपना पूरा समर्थन देगा। इसी तरह, संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति बज़ौम को पूर्ण समर्थन की पेशकश की है। इस स्थिति ने पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र की स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। हालांकि, नाइजर सैनिकों ने बाहरी हस्तक्षेप को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनकी तरफ से कहा गया कि अगर किसी भी तरह का विदेशी हस्तक्षेप नाइजीरिया में किया जाता है तो वह देश अंजाम भुगतने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

इस समय नाइजर इस्लामी विद्रोहों की वजह से भी जूझ रहा है। नाइजर के राष्ट्रपति बज़ौम को साल 2021 में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना गया था। हालांकि, 1960 के बाद से अब तक देश में तकरीबन चार बार तख्तापलट हो चुका है और कई बार तख्तापलट की कोशिश हो चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story