Begin typing your search above and press return to search.

Actress Sex Racket : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक्ट्रेस और ये मॉडल थी शामिल, जाने कैसे हुआ खुलासा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिस 5 सितारा होटल में इस सेक्स रैकेट के चलने का दावा किया जा रहा है, वह पुणे के वाकड इलाके की बताई जा रही है.

Actress Sex Racket : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक्ट्रेस और ये मॉडल थी शामिल, जाने कैसे हुआ खुलासा?
X
By Ragib Asim

Actress Sex Racket : भोजपुरी सिनेमा की दो एक्ट्रेसेस के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि यह हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पुणे की एक फाइव स्टार होटल में चलाया जा रहा था. एक्ट्रेसेस के साथ-साथ एक एजेंट का नाम भी इसमें शामिल बताया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिस 5 सितारा होटल में इस सेक्स रैकेट के चलने का दावा किया जा रहा है, वह पुणे के वाकड इलाके की बताई जा रही है. स्टिंग ऑपरेशन में पिंपरी चिंचवाड़ में दो भोजपुरी एक्ट्रेसेस और एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने फाइव स्टार होटल के बाहर जाल बिछाया था. एक्ट्रेसेस और मॉडल को यहां मोटी रकम का लालच देकर लोगों के मनोरंजन के लिए प्रेशराइज किया जा रहा था.

एक एजेंसी से बातचीत में वाकड पुलिस स्टेशन के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर देवेन चवन कहा, हमें सूचना मिली थी कि तीन लोगों ने भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल को तरह-तरह के प्रलोभन देकर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था. इनके लिए 15 हजार से 25 हजार रुपए तक वसूल किए जा रहे थे. ऑफिसर नेे यह भी बताया कि सूचना का सत्यापन करने के बाद उन्होंने होटल के बाहर एक डमी ग्राहक भेजा, जिसने एजेंट से संपर्क किया. डमी ग्राहक को एक्ट्रेस की फोटो दिखाई गई और फिर होटल में रूम बुक किया गया.

बाद में डमी ग्राहक ने पुलिस को पूरे डेवलपमेंट की जानकारी दी. क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर एक्ट्रेस और एजेंट को छुड़ा लिया है, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई है. महिलाओं को प्रलोभन देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम प्रबीर पी. मजूमदार, दिनेश यादव और विराज यादव बताए जा रहे हैं. खबरों के अनुसार, क्राइम ब्रांच पिंपरी-चिंचवाड़ और इसके आसपास के इलाके में सेक्स रैकेट चलाने के कथित मामले में दो अन्य भोजपुरी एक्ट्रेसेस की संलिप्तता की जांच कर रही है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story