Begin typing your search above and press return to search.

Abhishek Ghosalkar Murder: शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को लाइव वीडियो दौरान गोली मार कर की हत्या, देखिये वारदात की लाइव वीडियो

Abhishek Ghosalkar Murder: मुंबई के दहिसर इलाके के MHB पुलिस स्टेशन की हद में शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई।

Abhishek Ghosalkar Murder: शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को लाइव वीडियो दौरान गोली मार कर की हत्या, देखिये वारदात की लाइव वीडियो
X
By Ragib Asim

Abhishek Ghosalkar Murder: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को उस समय गोलियों से भून दिया गया जब वो सोशल माडिया पर लाइव थे। मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना यूबीटी के नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।

गुरुवार को मुंबई के दहिसर में उद्धव गुट के एक शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को गोली मार दी गई। इस फायरिंग में तीन गोलियां शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर को लगी है। पुलिस ने कहा कि अभिषेक को 'व्यक्तिगत दुश्मनी' के कारण गोली मारी गई। अभिषेक को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका मौत हो गई।

जिस समय अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग हुई है, वो सोशल मीडिया पर लाइव थे। वो अपने ऑफिस में बैठकर लाइव बात कर रहे थे। जैसे ही यह लाइव खत्म हुआ और अभिषेक घोसालकर उठे, उनपर फायरिंग होने लगी। अभिषेक घोसालकर को गोली लगती है और वो कराह उठते हैं। फायरिंग की आवाज साफ सुनी जा सकती है। वहीं बता जा रहा है कि हमलावर ने भी खुद को मार डाला है।

एमएचबी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है। वहीं इसे लेकर अभी अभिषेक घोसालकर के परिवार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभिषेक घोसालकर पर हमला करने वाले की पहचान हो गई है। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के आरोपी मौरिस नोरोन्हा का शव अस्पताल लाया गया। उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले घोसालकर को गोली मार दी थी। कहा जा रहा है कि अभिषेक घोसालकर पर चार गोलियां दागी गईं थीं, जिसमें से तीन उन्हें लगी है।

कौन हैं अभिषेक घोसालकर

उद्धव गुट की शिवसेना के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर नगरसेवक भी रह चुके हैं। अभिषेक के पिता विनोद घोसालकर पहले विधायक रह चुके हैं। मुंबई का बोरीवली इलाके में घोसालकर परिवार राजनीतिक विरासत भी रखता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story