Raghav Chadha Suspend: सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, आरोप जान कर हिल जायेगा दिमाग
Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह निलबंन जब तक के लिए है, जब तक उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती है।

Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह निलबंन जब तक के लिए है, जब तक उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती है। निलंबन का प्रस्ताव पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने पेश किया और कहा कि राघव चड्ढा की कार्रवाई पूरी तरह से गलत थी। गोयल ने चड्ढा पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि चड्ढा का आचरण एक संसद के सदस्य के रूप में सही नहीं था।
चार राज्यसभा सांसदों ने दावा किया था कि चड्ढा ने 7 अगस्त को एक प्रस्ताव में उनकी अनुमति के बिना उनका नाम शामिल किया था। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) ने बुधवार को सांसदों की शिकायतों को मामले की जांच के लिए विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee) को भेज दिया। सांसद सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, एम थंबीदुरई और नरहरि अमीन ने चड्ढा पर उनसे पूछे बिना उनका नाम सदन के पैनल में जोड़ने का आरोप लगाया था।
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि एक सांसद किसी भी समिति के गठन के लिए नाम प्रस्तावित कर सकता है और जिस व्यक्ति का नाम प्रस्तावित किया गया है, उसके न तो हस्ताक्षर की आवश्यकता है और न ही लिखित सहमति की। उन्होंने उदाहण देते हुए कहा कि मान लीजिए कि मैं एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित करता हूं और 10 लोगों को आमंत्रित करता हूं। उनमें से आठ आते हैं और दो मेरे निमंत्रण को स्वीकार नहीं करते हैं। इसके बजाय, वे मुझ पर आरोप लगाते हैं, तुमने हमें अपने जन्मदिन पर आमंत्रित करने की हिम्मत कैसे की। इस मामले में भी यही हुआ था।
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि मैंने सांसदों को को किसी भी समिति का हिस्सा बनने के लिए नहीं कहा था। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि विशेषाधिकार के मामले में वह कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। भाजपा (BJP) से सवाल करते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा गया था, तो उसका कोई भी सबूत मुझे लाकर दिखाएं।
