Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 04 August 2023: सोने-चांदी की कीमतों में आज हुआ बदलाव, , जानिए क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 04 August 2023: सोने—चांदी के वायदा भाव आज सुस्ती के साथ खुले, जबकि गुरुवार को सोने के भाव तेजी के साथ खुले थे। बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद शाम होते होते इनके भाव गिरने लगे।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 04 August 2023: सोने—चांदी के वायदा भाव आज सुस्ती के साथ खुले, जबकि गुरुवार को सोने के भाव तेजी के साथ खुले थे। बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद शाम होते होते इनके भाव गिरने लगे। आज चांदी 73 हजार रुपये और सोना 60 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 264 रुपये की गिरावट के साथ 72,696 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 346 रुपये की गिरावट साथ 72,614 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,749 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,559 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी की वायदा कीमतों में 1,200 रुपये से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर गुरुवार को सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये की गिरावट के साथ 59,415 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की गिरावट के साथ 59,411 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,439 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,373 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा नरम पड गए। Comex पर सोना 1970.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1975.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1972.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.83 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली गिरावट के साथ 23.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story