Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:10 जून को सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने मारी छलांग, जानिए आपके शहर का आज का सोने-चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास है। देशभर में आज यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी ने रफ्तार पकड़ ली है।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:10 जून को सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने मारी छलांग, जानिए आपके शहर का आज का सोने-चांदी का भाव
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास है। देशभर में आज यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी ने रफ्तार पकड़ ली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ताजा रेट लिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोना गिरकर ₹95,718 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,05,290 प्रति किलो हो गई है। यह भाव सोमवार को तय हुए हैं और मंगलवार सुबह तक बाजार में लागू रहेंगे। अब सवाल है कि आपके शहर में सोने की कीमत क्या है और कौन-सा कैरेट आपके लिए सही है?

आज का ताजा सोना-चांदी रेट (Gold-Silver Price Today)

IBJA के अनुसार अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोने के रेट में आज बदलाव हुआ है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹95,718 है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड यानी ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सोने की कीमत ₹87,678 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। उधर, चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी ₹1,05,290 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो हाल के दिनों में सबसे ऊंचा स्तर है।

शहरवार सोने का रेट: कहां कितना महंगा है सोना?

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई से लेकर पटना, जयपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। यहां कुछ प्रमुख शहरों के 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट दिए गए हैं:

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

  • दिल्ली ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340
  • मुंबई ₹97,630 ₹89,490 ₹73,220
  • चेन्नई ₹96,300 ₹89,490 ₹73,740
  • पटना ₹97,680 ₹89,540 ₹73,260
  • जयपुर ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340
  • लखनऊ ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340
  • कोलकाता ₹97,630 ₹89,490 ₹73,220

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story