Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 23 May 2025: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट

Gold Price Today 21May 2025: आम तौर पर सोना वैश्विक अनिश्चितताओं के समय सुरक्षित निवेश विकल्प (safe haven asset) माना जाता है। जब शेयर बाजार में गिरावट आती है और निवेशकों का मिजाज जोखिम से बचाव की ओर मुड़ता है, तो सोने की कीमतों में तेजी देखी जाती है।

Gold Price Today 23 May 2025: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 21May 2025: आम तौर पर सोना वैश्विक अनिश्चितताओं के समय सुरक्षित निवेश विकल्प (safe haven asset) माना जाता है। जब शेयर बाजार में गिरावट आती है और निवेशकों का मिजाज जोखिम से बचाव की ओर मुड़ता है, तो सोने की कीमतों में तेजी देखी जाती है। लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) के दौरान अब तक सोने में कोई बड़ी तेजी नहीं आई है। अमेरिका द्वारा ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने (Fordow nuclear facility) पर एयरस्ट्राइक के बावजूद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.27% तक नीचे ट्रेड करता देखा गया।

भारत में भी भाव स्थिर, रुपया कमजोर

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तक भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें लगभग स्थिर थीं। शुरुआती कारोबार में यह केवल 0.06% की हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। एक्सपर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कीमतें दबाव में हों, लेकिन रुपये की कमजोरी भारत में सोने की कीमतों को सहारा दे रही है। सोमवार को अमेरिकी हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय रुपया 17 पैसे गिरकर 86.72 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया।

धातु बाजार सपोर्ट स्तर रेजिस्टेंस स्तर

  • सोना (Gold) अंतरराष्ट्रीय $3,335 – $3,315 $3,380 – $3,400
  • भारतीय ₹98,650 – ₹98,350
  • ₹99,550 – ₹99,840
  • चांदी (Silver) अंतरराष्ट्रीय $35.75 – $35.50 $36.35 – $36.55
  • भारतीय ₹1,05,550 – ₹1,04,700
  • ₹1,07,150 – ₹1,08,000

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story