Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 11 August 2023: सोना-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोना का रेट

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 11 August 2023: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 11 August 2023: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। देखा जाए तो पिछले हफ़्ते गोल्ड और सिल्वर के दामों में काफी उतार–चढ़ाव देखा गया था, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने–चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

आज शुक्रवार (11 अगस्त) को सोने के दामों में एक बार फिर प्रति 10 ग्राम 250 रुपए की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी प्रति 100 ग्राम में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, कि आखिरकार अब भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में कितनी कल के मुकाबले आज कितनी गिरावट देखने को मिली हैं?

भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कल गुरुवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। तब 10 अगस्त को 22 कैरट सोने का दाम 55,100 और 24 कैरट सोने का दाम 60,110 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला था। ऐसे में आज सोने के दामों में काफी गिरावट आई है।

बता दें कि 22 कैरट सोना आज शुक्रवार को 54,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं 24 कैरट गोल्ड का दाम 59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। ऐसे में देखा जाए तो कल के मुकाबले आज सोने के दाम में 250 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट ( 10 ग्राम)

  • चेन्नई 55,050 60,050
  • मुंबई 54,700 59,670
  • दिल्ली 54,850 59,820
  • कोलकाता 54,700 59,670
  • अहमदाबाद 54,750 59,720

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव ?

बता दें कि इंडियन मार्केट (सर्राफा बाजार) में चांदी के रेट में कल के मुकाबले आज हल्की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि बीते कल गुरुवार (10 अगस्त) को चांदी के दाम में 50 रुपए प्रति 100 ग्राम गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम प्रति 100 ग्राम 7,350 रुपये के भाव से खुला था। यही हाल कुछ शुक्रवार को भी रहा। खबरों की मानें तो चांदी के भाव में कल की तरह ही आज भी 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज चांदी प्रति 100 ग्राम 7300 रुपए के भाव से खुला। अब आइए जानते हैं कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों को लेकर आपके शहर में कितना प्राइस है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

  • चेन्नई – 76200 प्रति kg
  • मुंबई– 73000 प्रति kg
  • नई दिल्ली– 73000 प्रति kg
  • कोलकाता– 73000 प्रति kg
  • बैंगलोर – 72250 प्रति kg
  • अहमदाबाद – 73000 प्रति kg
  • लखनऊ – 73000 प्रति kg
  • जयपुर – 73000 प्रति kg

भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story