Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 17 May 2023: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam, 17 May 2023: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी की मार लोगों को सता रही है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Aaj Ka Mausam, 17 May 2023: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 17 May 2023: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी की मार लोगों को सता रही है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में आगामी पांच दिनों के भीतर बारिश की आशंका जताई है।

देश की राजधानी दिल्ली की मौसम की बात करें तो कल यानी मंगलवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही थी। आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा 18 मई यानी कल नई दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट किया है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। लखनऊ में आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग के अनुसार 19 मई तक लखनऊ में तेज हवाएं चलेगी। गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। गाजियाबाद में भी आज तेज हवाएं चलने की आशंका है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही पूर्वी बिहार, तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम तक बारिश की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story