Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 15 May 2023: भीषण गर्मी और लू से तप रहा पूरा उत्तर भारत, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam, 15 May 2023: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi NCR Weather Report) के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है. 42 डिग्री पहुंच चुका पारा 45 डिग्री तक पहुंचने को बेताब है और इसके चलते जनता को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है.

Aaj Ka Mausam, 15 May 2023: भीषण गर्मी और लू से तप रहा पूरा उत्तर भारत, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 15 May 2023: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi NCR Weather Report) के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है. 42 डिग्री पहुंच चुका पारा 45 डिग्री तक पहुंचने को बेताब है और इसके चलते जनता को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को इंतजार है कि कब बारिश होगी जिससे मौसम सुहाना होगा. अब इसके लेकर मौसम विभाग यानी IMD ने बेहद अहम जानकारी दी है और बताया है आंधी तूफान के साथ ही 16-17 मई को बारिश देखने को मिल सकती है.

दरअसल, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में चक्रवात तूफान मोका (Mocha Cyclone) के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत में भी इसका असर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में देखने को मिल सकता है और इसके चलते होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी की परेशानियों से राहत मिल सकती है. हालांकि आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में तापमान आज भी आग ही उगल सकता है और न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है.

दिल्ली एनसीआर को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. IMD के अनुसार 16-17 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

IMD ने बताया है कि दिल्ली व आसपास के राज्यों में अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके चलते मौसम में बदलाव देखा जाएगा. 16 मई यानी मंगलवार को राजधानी व एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

पहाड़ी इलाकों की अगर बात करें तो उत्तराखंड में 14 मई को काफी बारिश होने वाली है. जिसका असर आने वाले दो से तीन दिन तक रहेगा. त्रिपुरा और मिजोरम में भी भारी बारिश होने वाली है. इसके साथ ही नागालैंड और मणिपुर के कई इलाकों में भी मौसम काफी सुहाना रहने वाला है. वहीं, पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन तक गर्मी के साथ लू चल सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी काफी अच्छा मौसम रहने वाला है. दिल्ली और एनसीआर में जबरदस्त आंधी के साथ बारिश पड़ने वाली है. जिससे गर्मी काफी कम हो जाएगी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story