Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में गर्मी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल

Weather Update Today: उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी, महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात। IMD ने महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया।

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में गर्मी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में शनिवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने मुंबई समेत पांच शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मराठवाड़ा में जायकवाड़ी बांध में पानी बढ़ने की आशंका के चलते 11,500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। अगले सात दिनों तक कुछ जिलों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी

दिल्ली और NCR में मानसून की विदाई के बाद अब तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को हल्के बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीँ उत्तर प्रदेश में तापमान 37 डिग्री तक चला गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

किन राज्यों में आज होगी बारिश

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए सभी जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को धार और बड़वानी में मूसलाधार बारिश हुई थी। साथ ही बिहार के सात जिलों में भी आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 2-6 अक्टूबर के बीच बिहार में मानसून के फिर से सक्रिय होने पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान के 19 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का मौसम

पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान बारिश की संभावना है, जिससे नवमी और दशमी के मेले का रंग फीका पड़ सकता है। ओडिशा में 1-3 अक्टूबर तक, असम और मेघालय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और अरुणाचल प्रदेश में 1-4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

4 अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहेगा

IMD के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में 4 अक्टूबर तक मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। महाराष्ट्र, बिहार, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत को अब मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story