Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाहाकार! स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनों-फ्लाइट्स पर असर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर बारिश की मार झेल रही है। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया है। सोमवार को ही 6 से 8 घंटों में 177 मिमी बारिश हुई है।

Aaj Ka Mausam: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाहाकार! स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनों-फ्लाइट्स पर असर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: मुंबई, 19 अगस्त 2025। आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर बारिश की मार झेल रही है। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया है। सोमवार को ही 6 से 8 घंटों में 177 मिमी बारिश हुई है। विखरोली में 139.5 मिमी, सांताक्रूज में 129.1 मिमी और जुहू में 128.5 मिमी बारिश रेकार्ड की गई। हालात इतने बिगड़ गए है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) को रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है।

स्कूल और कॉलेज बंद

भारी बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सड़कों पर जलभराव और जाम

लगातार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। अंधेरी सबवे में हालात सबसे खराब रहे, जिसे 6 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रखना पड़ा। कई जगह गाड़ियां पानी में डूब गईं और बसें बीच रास्ते में फंस गईं। दादर, सायन, बांद्रा और चेंबूर जैसे इलाकों में लोगों को पैदल ही पानी में चलकर निकलना पड़ा।

ट्रेनों और उड़ानों पर असर

मुंबई की जीवनरेखा कहे जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। कई रूट्स पर ट्रेनों की स्पीड धीमी कर दी गई है जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की रफ्तार धीमी हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि भारी बारिश और ट्रैफिक जाम के कारण उड़ानों के समय में देरी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेते रहें।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज सुबह 9:17 बजे मुंबई में 3.74 मीटर ऊंची लहरें (हाई-टाइड) उठ सकती हैं। ऐसे में जलभराव की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। लगातार हो रही बारिश और समुद्र के बढ़ते जलस्तर से जल निकासी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

प्रशासन की अपील

मुंबई नगर निगम (BMC) और राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बिना वजह घर से बाहर न निकलें। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समीक्षा बैठक कर सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। बीएमसी ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story