Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 12 April 2023: उत्तर भारत में शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों हो सकती है बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam, 12 April 2023: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी और बेहाल करेगी। मौसम विभाग की ओर से इन इलाकों में अब आगे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है जिससे तापमान में वृद्धि होगी। ओडिशा और दिल्ली में जल्द ही तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने की आशंका है।

Aaj Ka Mausam, 12 April 2023: उत्तर भारत में शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों हो सकती है बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम का हाल?
X
By NPG News

Aaj Ka Mausam, 12 April 2023: उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम साफ होने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी और बेहाल करेगी। मौसम विभाग की ओर से इन इलाकों में अब आगे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है जिससे तापमान में वृद्धि होगी। ओडिशा और दिल्ली में जल्द ही तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने की आशंका है।

आप को बता दें दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मंगलवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.8 तक पहुंच गया। कई अन्य राज्यों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और कई अन्य राज्यों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है यानी गर्मी और बढ़ेगी। वहीं, 6-7 राज्य ऐसे भी जहां आज बारिश का संभावना जताई गई है।

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज हवा चलने की उम्मीद है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के नरेला, बवाना, जफरपुर, डेरामंडी, एनसीआर के ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, मटरहेल, झज्जर और राजस्थान के सादुलपुर में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा 13 अप्रैल को यूपी और हरियाणा के कई हिस्सा में 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए अपने बुलेटिन में बताया कि धीरे-धीरे अब तापमान बढ़ना शुरू होगा और 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों लू चलेंगी।

13 से 19 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन, अब तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। हालांकि बढ़ोत्तरी के बावजूद तापमान फिलहाल सामान्य स्तर पर ही रहेगा।

Next Story