Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 13 December: देशभर में कड़ाके की ठंड और दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 13 December: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है और इसका असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने में आ रहा है। दिल्ली में 2 दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 13 December: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है और इसका असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने में आ रहा है। दिल्ली में 2 दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश और तीव्र शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण तमिलनाडु की ओर बढ़ना जारी रखेगा और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

आईएमडी ने 12 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 14, 16 और 17 दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में भी 13 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 13 दिसंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 और 14 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास श्रीलंका तट पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब मन्नार की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर दक्षिण तमिलनाडु की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटों के दौरान कमजोर पड़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी हवाओं के रूप में देखा जा रहा है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर 72° पूर्व देशांतर और 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण त्रिपुरा पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आई।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 13 दिसंबर को अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में जमाव (ग्राउंड फ्रॉस्ट) संभव है।

कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से वादियां हुईं गुलजार : लंबे समय से जारी शुष्क दौर के बाद कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली जैसे अन्य उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ गई है जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बर्फबारी देखने को नहीं मिली जबकि शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। दिल्ली में गुरुवार को पिछले 3 सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

गुलमर्ग, सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया जबकि बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और मुगल रोड भी बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में गुरुवार का दिन पिछले 3 सालों में सबसे ठंडा दिन : दिल्ली में गुरुवार को पिछले 3 सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आयानगर और पूसा समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति देखी गई, जहां तापमान क्रमश: 3.8 और 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लाहौल और स्पीति के गोंदला में बर्फबारी हुई। ऊपरी और आदिवासी इलाकों में शीतलहर जारी है। बुधवार रात लाहौल और स्पीति का ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर भारत में चमकी ठंड : शिमला मौसम केंद्र ने अगले 1 सप्ताह तक राज्य में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है और सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में रात का सबसे कम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।(इनपुट भाषा)

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story