Begin typing your search above and press return to search.

आज का मौसम: पूरे देश में बदला मिज़ाज, उत्तर भारत में पड़ी कड़ाके की ठंड, दक्षिण में Cyclone Dithva का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी, हरियाणा में पारा गिरा, कश्मीर में बर्फबारी और Cyclone Dithva के कारण दक्षिण में भारी बारिश। IMD का बड़ा अपडेट पढ़ें।

आज का मौसम: पूरे देश में बदला मिज़ाज, उत्तर भारत में पड़ी कड़ाके की ठंड, दक्षिण में Cyclone Dithva का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी ने इस बार पहले ही सप्ताह में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और रात के तापमान में रैपिड गिरावट दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटों में उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में एक साथ तापमान नीचे गया है और IMD का अनुमान है कि इस ठंड में फिलहाल और बढ़ोतरी होगी।

Cyclone Dithva का दक्षिण भारत पर बड़ा असर, भारी बारिश का अलर्ट जारी
दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मौसम पूरी तरह बदल गया है। साइक्लोन दित्वा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इसके असर से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने 1 से 4 दिसंबर के बीच इन क्षेत्रों के लिए Orange Alert जारी किया है। तूफान की रफ्तार को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
पहाड़ों में बर्फबारी, कश्मीर और हिमाचल में शून्य से नीचे पहुँचा पारा
कश्मीर घाटी में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ठंडी हवाओं का असर मैदानों तक दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में उत्तर भारत में और कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी है।
दिल्ली में स्मॉग और धुंध की मार, AQI खतरनाक स्तर पर
दिल्ली की सुबह स्मॉग और धुंध के साथ हुई। प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है और कई इलाकों में विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। आज दिनभर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन हवा की गुणवत्ता में किसी सुधार की संभावना नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान आज करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली के प्रमुख AQI स्टेशन पर सुबह 5 बजे गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए, पूसा, शादीपुर, पंजाबी बाग, नॉर्थ कैंपस और मुंडका जैसे क्षेत्रों में AQI 399 से 421 की रेंज में रहा।
पूर्वोत्तर में भी बिगड़ेगा मौसम
असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों भी समुद्री हवाओं के दबाव की वजह से हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Cyclone Dithva का अगले 48 घंटे में सबसे बड़ा प्रभाव
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साइक्लोन दित्वा हाइपर एक्टिव है और इसकी वजह से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तूफान की दिशा और रफ्तार को देखते हुए लोगों को जरुरी सावधानियां बरतने, गैर जरूरी यात्रा से बचने और घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story