Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: देशभर में बढ़ी ठंड, शीत लहर का अलर्ट जारी, 5 राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड... जानें दिल्ली-यूपी-MP समेत देश भर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में ठंड तेज होने लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति, जबकि तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी। जानें आज का मौसम अपडेट।

Aaj Ka Mausam: देशभर में बढ़ी ठंड, शीत लहर का अलर्ट जारी, 5 राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड... जानें दिल्ली-यूपी-MP समेत देश भर के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: देश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है और कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक ठंड के और तेज़ होने की चेतावनी दी है।

IMD का पूर्वानुमान: 15 नवंबर तक शीतलहर जारी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वही पिछले 24 घंटे में पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री नीचे रहा।
दिल्ली में तापमान गिरा, सुबह कोहरा छाया
राजधानी दिल्ली में भी ठंड का असर बढ़ गया है। IMD के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान: 25–27°C
न्यूनतम तापमान: 10–11°C
Visibility (सुबह): 600–700 मीटर (सफदरजंग, पालम एयरपोर्ट)
IMD ने बताया कि 11 से 14 नवंबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा और दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ेगा।
मध्य प्रदेशमें शीतलहर का खतरा
IMD ने चेतावनी दी है कि 12–12 नवंबर को मध्य प्रदेश में गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा 13 से 15 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान गिरने की संभावना है। बीते दिन पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज हुआ जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।
तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत में मौसम का मिज़ाज बिल्कुल अलग है। तमिलनाडु, केरल और माहे में बने दो चक्रवाती परिसंचरणों (Cyclonic Circulation) के कारण भारी बारिश के आसार हैं। IMD ने किसानों को सलाह दी है फसलों की कटाई साफ मौसम में करें। खेतों में जलभराव रोकने के उपाय करें। केले और ऊंची फसलों को सहारा दें, ताकि तेज़ हवाओं में नुकसान न हो।
देशभर के मौसम का हाल
उत्तर भारत: ठंड बढ़ने लगी, शीतलहर का असर।
मध्य भारत: तापमान में गिरावट, दिन में हल्की धूप।
दक्षिण भारत: तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट।
पूर्वोत्तर: सामान्य मौसम, ठंडी हवाओं की शुरुआत।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story