Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे भारत में मॉनसून सक्रिय है, लेकिन कहीं-कहीं इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली में बीते दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे भारत में मॉनसून सक्रिय है, लेकिन कहीं-कहीं इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली में बीते दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। आज भी हल्की बरसात की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 13 जुलाई तक बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और 11 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी आज से 11 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)

  • दिल्ली 26 35
  • नोएडा 25 33
  • गाजियाबाद 25 32
  • पटना 25 31
  • लखनऊ 27 32
  • जयपुर 27 34
  • भोपाल 23 30
  • मुंबई 26 32
  • अहमदाबाद 29 36
  • जम्मू 25 32

पंजाब-हरियाणा का हाल

पंजाब और हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 10 जुलाई को मौसम साफ रहेगा और 11 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी-राजस्थान में मॉनसून की मेहरबानी

उत्तर प्रदेश में आज के लिए भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 और 10 जुलाई को बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और 9 से 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी और बिहार का मौसम

मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना है और यह सिलसिला 15 जुलाई तक रहेगा। बिहार में भी आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी बारिश की संभावना है, जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story