Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे देश का मौसम का अपडेट

Weather Today 8 January 2026: उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का कहर जारी, दक्षिण के 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी। पढ़ें शहर-वार मौसम अपडेट।

Aaj Ka Mausam: देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे देश का मौसम का अपडेट
X
By Ragib Asim

Weather Today 8 January 2026: आज उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, मौसम विभाग ने 8 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। एक तरफ उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रचंड ठंड पड़ने की संभावना है तो वही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का दिन खास तौर पर सावधानी बरतने की जरुरत है क्योंकि देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।

इन 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 8 जनवरी को दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क रहने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
उत्तर भारत के 29 शहरों में भीषण शीतलहर
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, टुंडला, अमेठी और गौतम बुद्ध नगर समेत 29 शहरों में कड़ाके की ठंड का असर रहेगा।
दिल्ली में सुबह और शाम के समय शीतलहर और तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम हाईवे पर घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हरियाणा के पानीपत, गुरुग्राम और सोनीपत, पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, जालंधर और पटियाला, जबकि हिमाचल के बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और सोलन में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड का हाल
दिल्ली में 8 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह 11 बजे तक तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर दोनों का असर रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। रांची में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पाला गिरने का खतरा
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी की संभावना जताई गई है। चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में पाला गिरने का खतरा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, कल्पा, ताबो, लाहौल-स्पीति और अटल टनल रोहतांग के आसपास भारी बर्फबारी हो सकती है। मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story