Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 30 September 2024: उत्तर भारत में फिर शुरू हुआ मानसून का आतंक, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 30 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य हो गया है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राजधानी में उमस बढ़ने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 30 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य हो गया है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राजधानी में उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं, मानसून का असर अब कम होता दिख रहा है। दूसरी ओर, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इन राज्यों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 से 4 अक्टूबर तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 1 से 4 अक्टूबर तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो सकते हैं।

यूपी में बारिश से बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खासकर सिद्धार्थनगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में हालात गंभीर हो सकते हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अक्टूबर के पहले हफ्ते में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story