Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 01 October 2024: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 01 October 2024: आपको लग रहा है कि मानसून का सीजन खत्म हो गया है, तो आप गलत हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में मानसून एक बार फिर अपना कहर बरपाने वाला है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 01 October 2024: आपको लग रहा है कि मानसून का सीजन खत्म हो गया है, तो आप गलत हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में मानसून एक बार फिर अपना कहर बरपाने वाला है। इस बार भी भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, खासकर महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर जैसे राज्यों में। IMD के मुताबिक, आगामी 5 दिन बेहद संवेदनशील होंगे, और कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का होगा तांडव

अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फिर से भारी बारिश देखने को मिलेगी। खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में जलभराव की संभावना है। 25 से अधिक जिलों में ऐसा मौसम रहेगा कि सूर्य के दर्शन दुर्लभ होंगे, और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर पर ही रहें और तैयारियों में जुट जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना

IMD ने 2 से 6 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून अभी भी सक्रिय है, और अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

  • असम और मेघालय: 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश।
  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी: इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • पूर्वोत्तर के राज्य: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में 2 से 4

अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट है।

प्रशासन अलर्ट पर, जल स्तर में हो सकती है वृद्धि लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है। राहत विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। IMD ने सलाह दी है कि लोग सतर्क रहें और आवश्यक तैयारियां कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story