Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 30 May 2024: दिल्ली और केरल में राहत की बारिश, जल्द आ सकता है मानसून, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 30 May 2024: भीषण गर्मी से बंधी राहत की उम्मीद, आज मानसून दे सकता दस्तक, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल गुरुवार को दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्मी के बीच शाम को बारिश हुई।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 30 May 2024: भीषण गर्मी से बंधी राहत की उम्मीद, आज मानसून दे सकता दस्तक, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल गुरुवार को दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्मी के बीच शाम को बारिश हुई। इस बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि केरल और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून जल्द दस्तक देने वाला है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में बुधवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान जताया था, जो सही साबित हुआ।

केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि केरल में अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पहले यह अनुमान था कि केरल में 31 मई तक मानसून दस्तक दे सकता है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 5 जून है।

चक्रवाती तूफान 'रेमल' का असर

चक्रवाती तूफान 'रेमल' के कारण बंगाल की खाड़ी में मानसून के प्रवाह को तेज कर दिया है, जिससे पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे इस चक्रवात ने मानसून के आगमन में तेजी लाई है।

केरल में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण मई में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। IMD ने बताया कि केरल में मानसून की घोषणा तब होती है जब 10 मई के बाद लगातार दो दिनों तक 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होती है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिलानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिलानी में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री, चुरू में 47.7 डिग्री, अलवर में 47.5 डिग्री, वनस्थली में 47.2 डिग्री, फलोदी में 47.0 डिग्री, गंगानगर में 46.9 डिग्री और राजधानी जयपुर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 31 मई से लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना है और 1 जून से राज्य में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी और बारिश की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story