Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 30 April 2024: दक्षिण से उत्तर भारत तक भीषण गर्मी का कहर जारी, इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 30 April 2024: देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों गर्मी का सितम झेल रहे हैं। मैदानी राज्यों में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी लू के प्रकोप से राहत मिलने वाली नहीं है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 30 April 2024: देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों गर्मी का सितम झेल रहे हैं। मैदानी राज्यों में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी लू के प्रकोप से राहत मिलने वाली नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 अप्रैल से 2 मई (मंगलवा-गुरुवार) तक पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर इलाकों में तूफान, बिजली और तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं देश के पूर्वी हिस्से में बुधवार तक लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहेगी।

अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति जारी रहेगी। वहीं अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में मंगलवार को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे यहां गर्मी से राहत मिलेगी।

लू की चपेट में देश का पूर्वी भाग।

बता दें कि इन दिनों देश के पूर्वी भाग में लू से हाल बेहाल है। वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार, बंगाल, ओडिशा में हीट वेव का प्रकोप जारी है। इसी बीज मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story