Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 29 January: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, रात को ठंड और दिन में गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 29 January: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। रात और सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान कर रही है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 29 January: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। रात और सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान कर रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और रात के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, दिन में तेज धूप और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस कारण दिल्ली के लोग जनवरी के महीने में अपेक्षा से अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली की आबोहवा में भी कोई सुधार नहीं दिख रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 276 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा में नमी का स्तर 97 से 32 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह की ठंडक और रात में ठिठुरन महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। हालांकि, दिल्लीवालों को खराब हवा और मौसम के इस अनिश्चित बदलाव के बीच सतर्क रहने की जरूरत है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story