Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 28 July 2024: देश के इन राज्यों में बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Aaj Ka Mausam 28 July 2024: देशभर में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Aaj Ka Mausam 27 June 2024: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, तेज बारिश से लोगों को मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 28 July 2024: देशभर में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उत्तराखंड में नदी-नालों का उफान पर है, जबकि गुजरात में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं।

उत्तराखंड में हालात

उत्तराखंड में सोन गंगा नदी में उफान के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का 100 मीटर हिस्सा पानी में बह गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। गढ़वाल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक घर ढह गया, जिसके मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। घनसाली में धर्मगंगा नदी के उफान में मां-बेटी बह गए।

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। गोवा और कोंकण में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य राज्यों की स्थिति

तटीय कर्नाटक, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के इस दौर में सतर्क रहें और मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story