Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 27 May 2024: दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा लू का सितम, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 27 May 2024: जून महीना शुरू होने वाला है और भीषण गर्मी ने अभी से ही लोगों की हालत खराब कर दी है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल भी रहा है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 27 May 2024: जून महीना शुरू होने वाला है और भीषण गर्मी ने अभी से ही लोगों की हालत खराब कर दी है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल भी रहा है। इस आर्टिकल में आप अपने शहर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट जानेंगे, साथ ही जानेंगे कि आज के दिन आसमान में धूप खिलेगी या बारिश रहेगी। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा? तो चलिए, आपको बताते हैं मौसम का ताजा और सटीक अपडेट बिल्कुल विस्तार से।

दिल्ली में आज का मौसम:

दिल्ली वालों को गर्मी परेशान कर सकती है। आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 34° और अधिकतम तापमान 48° तक पहुंचने का अनुमान है। इस सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों में मौसम तपीश भरा रहेगा, जबकि अंत के कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं। कल, यानि मंगलवार को तापमान 37°, बुधवार को 35°, गुरुवार को 36°, शुक्रवार को 36°, शनिवार को 37° और रविवार, यानि 2 जून को तापमान 35° रहने के आसार हैं।

मुंबई में आज का मौसम:

मुंबई वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आज मायानगरी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 29° और अधिकतम तापमान 31° तक पहुंचने का अनुमान है। इस पूरे सप्ताह मुंबई का मौसम रंगीन रहेगा, हल्की-फुल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। कल, यानि मंगलवार को तापमान 28°, बुधवार को 29°, गुरुवार को 29°, शुक्रवार को 30°, शनिवार को 30° और रविवार, यानि 2 जून को तापमान 30° रहने के आसार हैं।

जयपुर में आज का मौसम:

जयपुर वाले भी गर्मी से परेशान होंगे। आज का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 34° और अधिकतम तापमान 47° तक पहुंचने का अनुमान है। इस सप्ताह की शुरुआत में तेज धूप परेशान कर सकती है, जबकि सप्ताहांत तक बारिश होने के आसार हैं। कल, यानि मंगलवार को तापमान 31°, बुधवार को 29°, गुरुवार को 30°, शुक्रवार को 31°, शनिवार को 32° और रविवार, यानि 2 जून को तापमान 31° रहने के आसार हैं।

हैदराबाद में आज का मौसम:

हैदराबाद वाले भी गर्मी से परेशान होंगे। आज का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 27° और अधिकतम तापमान 42° तक पहुंचने का अनुमान है। पूरे सप्ताह बारिश की संभावना बनी रहेगी। कल, यानि मंगलवार को तापमान 30°, बुधवार को 30°, गुरुवार को 30°, शुक्रवार को 30°, शनिवार को 30° और रविवार, यानि 2 जून को तापमान 32° रहने के आसार हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story