Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 27 March 2024: देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 27 March 2024: देश के कई राज्यों में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 27 March 2024: देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 27 March 2024: देश के कई राज्यों में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली में भी आज यानी 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक पूरी तरह से बादलों का डेरा दिखाई देगा। 28 मार्च को नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद में भी आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और 28 मार्च को गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति:

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश संभव है। पंजाब और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में, 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, 28, 29 और 30 मार्च को भी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। यहां तक कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story