Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 27 February 2024: उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Delhi Weather Today: हाल ही में दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया था, लेकिन पिछले दो दिनों में दिल्ली के मौसम में बदलाव आया है और हल्की ठंड लौट आई है।

Aaj ka Mausam 04 December 2023: झमाझम बारिश ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
X
By Ragib Asim

Delhi Weather Today: हाल ही में दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया था, लेकिन पिछले दो दिनों में दिल्ली के मौसम में बदलाव आया है और हल्की ठंड लौट आई है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली के कई इलाकों में तूफान के साथ भारी बारिश भी होने वाली है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। नोएडा में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं और बूंदाबांदी शुरू हो गई है तो आइए जानते हैं मौसम का क्या है हाल।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों (सुबह करीब 9 बजे) में दिल्ली के अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, मुंडाका और पश्चिम विहार और लोनी देहात, बहादुरगढ़ और उसके आसपास के कुछ स्थानों पर एनसीआर का. इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. इसके अलावा एनसीआर में गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी.

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण

आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में गुलाबी ठंड शुरू हो गई थी, हालांकि धूप से राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को पूरे दिन बादल और सूरज अठखेलियां करते रहे। हल्की हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। शाम होते-होते ठंड बढ़ने लगी और मंगलवार की सुबह की शुरुआत अच्छी ठंड के साथ हुई। कई इलाकों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। जिसके चलते ठंडी हवाएं और बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च की पहली और दूसरी तारीख को भी दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का दौर रहेगा, यानी इस हफ्ते के अंत तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, जिसके चलते ठंड की शुरुआत हो गई है। गर्मी का मौसम फिलहाल खत्म हो चुका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story