Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 27 December 2023: दिल्ली-NCR में दो दिन कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 27 December 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई. इस दौरान पूरा एनसीआर कोहरे के आगोश में समा गया.

Aaj ka Mausam 27 December 2023: दिल्ली-NCR में दो दिन कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 27 December 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई. इस दौरान पूरा एनसीआर कोहरे के आगोश में समा गया. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दी. सुबह 6 बजे के आसपास कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई. इस दौरान ठंड का असर भी देखने को मिला. एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह में घना कोहरा देखने को मिला. कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई तो कई शहरों में लोगों को अपने पास से कुछ दूरी का भी दिखाई नहीं दे रहा.

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर दृश्यता जीरो हो गई तो पटियाला में विजिबिलिटी मात्र 25 मीटर पर आ गई. जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा बरेली और प्रयागराज में दृश्यता 25-25 दर्ज की गई. तो वहीं वाराणसी में 50 और झांसी में विजिबिलिटी 200 मीटर रह गई. ग्वालियर में भी दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई जबकि राजधानी दिल्ली के सफदरजंग और राजस्थान के श्रीगंगानगर में दृश्यता 50-50 मीटर रही. जबकि पालम में विजिबिलिटी 125 मीटर दर्ज की गई.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसी बीच उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कोहरा भी छाने लगा है. दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के चलते मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल यानी मंगलवार को भई दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर ओढ़े दिखाई दिया. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक दृश्यता शून्य दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियत दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा. जबकि यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसलिए अगले दिन यानी गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story