Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 26 May 2024: दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा लू का सितम, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 26 May 2024: पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है। लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 26 May 2024: पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है। लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रहेगा, जबकि कुछ राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई तक दिल्ली में लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और पूरे सप्ताह तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 26 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बिहार का मौसम

बिहार में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। पछुआ हवाओं के कारण गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। पटना और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और आंधी चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल के तटों से 26 मई की मध्यरात्रि को टकराएगा, जिसका बिहार में सीमित असर देखने को मिलेगा। पूर्णिया में इसका असर दिख सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लखनऊ में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में हीटवेव चलने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों का हाल

  • पश्चिम बंगाल: चक्रवाती तूफान 'रेमल' के टकराने की वजह से भारी बारिश और तेज हवाओं (110-120 किमी/घंटा) की संभावना है।
  • उत्तराखंड: अधिकांश जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • राजस्थान: हीटवेव से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story