Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: उत्तर भारत में मानसून की दस्तक, भीषण गर्मी से मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: उत्तर भारत में मानसून के आगमन से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुष्क मौसम देखा जा रहा है, लेकिन मानसून के कारण तापमान में गिरावट आई है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: उत्तर भारत में मानसून के आगमन से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुष्क मौसम देखा जा रहा है, लेकिन मानसून के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात में जमकर बारिश हुई है। यूपी के ललितपुर के रास्ते में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

यूपी और मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून प्रवेश कर जाएगा। आज मानसून यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रवेश करेगा। आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गौंडा, बलरामपुर और बहराइच शामिल हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में भी मानसून प्रवेश कर चुका है और 23 जिलों में तेज आंधी और जोरदार बारिश का अनुमान है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भागलपुर में इतनी बारिश हुई है कि पूरा शहर पहली ही बारिश में जलमग्न हो गया है। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिल रही है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून का असर देखने को मिल सकता है। पिछले तीन-चार दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला हुआ है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 30 जून तक दिल्ली में बेहतर बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहेगा। महज कुछ दिनों के भीतर यहां भी मानसून प्रवेश कर जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story