Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 26 September 2024: मुंबई में भरी बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, 14 उड़ानों का बदला गया रूट

Aaj Ka Mausam 26 September 2024: बुधवार शाम मुंबई में अचानक हुई भारी बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया। शाम के समय ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी ट्रैफिक और जलभराव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Aaj Ka Mausam 26 September 2024: मुंबई में भरी बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, 14 उड़ानों का बदला गया रूट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 26 September 2024: बुधवार शाम मुंबई में अचानक हुई भारी बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया। शाम के समय ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी ट्रैफिक और जलभराव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी भरने और भारी ट्रैफिक जाम के कारण मुंबई की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, और सभी स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई की 14 उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इसके साथ ही, मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात भी बाधित हो गए हैं।

बीएमसी के अनुसार, बुधवार शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मुंबई में 87.79 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में 167.48 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 95.57 मिमी बारिश हुई। भांडुप और पवई क्षेत्र में 275 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि सेवरी कोलीवाड़ा और वडाला में 145 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। डोम्बिवली के कांबा गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे अगले कुछ दिनों तक समुद्री क्षेत्रों में न जाएं, क्योंकि समुद्री स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। बुधवार दोपहर तक मुंबई में मौसम साफ था, लेकिन शाम 5 बजे के आसपास अचानक मौसम में बदलाव आया और घने बादल छा गए। शाम 6 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, जो रातभर जारी रही।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बुधवार को जमकर बारिश हुई। पिथौरागढ़ में हाईवे का 50 से 60 मीटर हिस्सा नदी में डूब जाने से यातायात ठप पड़ गया। देहरादून में भी बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला में 30 साल बाद तापमान 28 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने सोलन, शिमला, कुल्लू, सिरमौर, मंडी, और कांगड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story