Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 25 December 2023: दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठंड, जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 25 December 2023: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उधर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है.

Aaj ka Mausam 25 December 2023: दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठंड, जानें देशभर के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 25 December 2023: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उधर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर से ठिठुरन शुरू हो गई है. वहीं घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. सोमवार सुबह मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. राष्ट्रीय राजधानी में भी सुबह के समय कोहरा की चादर छाई रही. पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और बिहार में भी शीतलहर से लोग कांपने लगे हैं और इन राज्यों में घना कोहरा देखा जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है और यहां शीतलहर के साथ गलन बढ़ गई है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और बिहार में घना कोहरा छाने लगा है. बता दें कि देश के पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी जारी है. जिसका असर अब उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य भारत में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर और गलन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी पिछले दो दिनों से सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है. सोमवार को राजधानी और उसके आसपास के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. इसका असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है. एक दिन पहले दिल्ली में कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें प्रभावित रहीं. साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. कल यानी रविवार को अमृतसर और राजस्थान के चुरू में घना कोहरा छाया रहा. जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई.

उधर जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि नए साल का स्वागत भी इस साल बर्फबारी के बीच किया जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, एक से तीन जनवरी तक सूबे में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में अभी तापमान माइनस से नीचे चला गया है. श्रीनगर में तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तो वहीं पहलगाम में तापमा माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया. जबकि गुलमर्ग में माइनस 3.5 और लेह में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story