Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 24 August 2024: दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी, जानें यूपी-बिहार समेत देश के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 24 August 2024: इन दिनों उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात ख़राब होते जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 24 August 2024: इन दिनों उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात ख़राब होते जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दिनों भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। रुद्रप्रयाग, चमोली, और टिहरी जैसे जिलों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के फाटा के पास भूस्खलन के कारण चार नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बह गया, जो अब तक लापता है।

त्रिपुरा में बाढ़ से तबाही

त्रिपुरा में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है और राज्य में 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और बारिश से राज्य में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगरा, मथुरा, सहारनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, और झांसी समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में भी आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, और आज भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगस्त के अंत तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश और बंगाल में भी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, पश्चिम बंगाल में भी अगले तीन दिनों तक दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, और बीरभूम जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story