Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और कुछ जगहों पर लू चल सकती है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और कुछ जगहों पर लू चल सकती है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। शुक्रवार से राजधानी का पारा और चढ़ेगा।

झारखंड का मौसम

झारखंड में 27 मई तक गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान वज्रपात व तेज हवा चल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। 23 मई को रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार हैं, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25 मई को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर लू से तीव्र लू जारी रहने की आशंका है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बन चुका है। इससे ओडिशा के उत्तरी जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। 24 मई से ओडिशा के बालासोर जिले और अन्य उत्तरी ओडिशा जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

बिहार में प्री-मानसून बारिश

बिहार में प्री-मानसून की बारिश देखने को मिल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिजली चमकने और ठनका गिरने की संभावना के साथ-साथ बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना स्थित आईएमडी ने कहा है कि एक हफ्ते तक मौसम का रुख बदला हुआ रहेगा।

अन्य राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गुरुवार को केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

इस प्रकार, देश भर में विभिन्न स्थानों पर मौसम के विभिन्न प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। गर्मी, लू, बारिश और आंधी जैसे मौसमी बदलाव लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं और इसके लिए उचित सावधानियां बरतना महत्वपूर्ण है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story