Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 23 September 2024: चक्रवाती तूफान से मचेगी तबाही, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam 23 September 2024: दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 23 September 2024: दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार (23 सितंबर) को पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी।

IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना में भी बारिश होने की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा।

24 सितंबर को इन राज्यों में होगी बारिश

मंगलवार (24 सितंबर) को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा सहित असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

28 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर तक पूर्वोत्तर राज्यों, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मानसून के चलते कई राज्यों में स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story