Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 23 August 2024: अगस्त में थम जायेगा बारिश का सिलसिला, जानिए अगले 24 घंटे का मौसम का अनुमान

Aaj Ka Mausam 23 August 2024: दिल्ली NCR में अगस्त के महीने में लगातार 20 दिनों तक भरी बारिश हुई, लेकिन अब इसमें ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त के बाकी बचे दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना कम है।

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही, मैदानी राज्यों में हालात खराब
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 23 August 2024: दिल्ली NCR में अगस्त के महीने में लगातार 20 दिनों तक भरी बारिश हुई, लेकिन अब इसमें ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त के बाकी बचे दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना कम है।

दिल्ली के मौसम में बदलाव

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहे और हल्की हवा के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस महीने पहली बार दिल्ली का तापमान 36°C को पार कर गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। आज भी ऐसे ही मौसम की उम्मीद की जा रही है।

पंजाब और हरियाणा में हुई कम बारिश

पंजाब और हरियाणा में इस मानसून के दौरान कम बारिश हुई है। मानसून का टर्फ अपने मूल स्थान पर लौट आया है, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। दिल्ली के अलावा, बिहार, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई है।

अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिमी असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, गोवा, उत्तर आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story