Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 22 July 2024: भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 22 July 2024: राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सावन के पहले सोमवार को आज प्रदेश में बारिश की झड़ी लग सकती है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 22 July 2024: राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सावन के पहले सोमवार को आज प्रदेश में बारिश की झड़ी लग सकती है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर और पाली शामिल हैं। इनमें 16 जिले पूर्वी राजस्थान और 3 जिले पश्चिमी राजस्थान के हैं। रविवार को राजसमंद के नाथद्वारा में पहले ही मूसलाधार बारिश हो चुकी है।

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है, जो वर्तमान में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उनके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी अपने सामान्य से दक्षिण में स्थित है और राजस्थान के जैसलमेर और कोटा से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आज कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कल कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की भी संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में अधिक प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इसका सर्वाधिक असर पूर्वी राजस्थान में रहेगा। इस इलाके के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों में भी भारी बारिश के साथ अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होंगी। इस इलाके के कुछ जिलों में 30 से 40 और कुछ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

  • फतेहपुर: 44.0 डिग्री सेल्सियस (पूरे प्रदेश में सर्वाधिक)
  • चूरू: 42.4
  • श्रीगंगानगर: 42.3
  • बीकानेर: 41.6
  • फलौदी: 40.8
  • जैसलमेर: 40.6
  • संगरिया: 40.4
  • पिलानी: 40.3
  • बाड़मेर: 39.6
  • सीकर: 39.5
  • जयपुर: 35.7

नाथद्वारा और जयपुर में बरसे बादल

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के कारण रविवार को राजसमंद में जोरदार बारिश हुई, जिससे वहां सड़कें और गलियां दरिया बन गईं। नाथद्वारा के सराफा बाजार में एक युवक साइकिल समेत बह गया, जिसे लोगों ने बचा लिया। राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में भी छितराई हुई बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story