Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 21 March 2024: उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी की दस्तक, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 21 March 2024: मार्च का महीना खत्म होने को है। ठंड अब खत्म हो चुका है और उत्तर भारत समेत देशभर के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, तापमान में वैसे-वैसे बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 21 March 2024: मार्च का महीना खत्म होने को है। ठंड अब खत्म हो चुका है और उत्तर भारत समेत देशभर के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, तापमान में वैसे-वैसे बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में दिल्ली-एनसीआर की अगर बात करें तो अब गर्मी लोगों को यहां भी परेशान करने लगी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए 20 मार्च साल का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि यह इस महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। वहीं आने वाली होली पर भी गर्मी बरकरार रहेगी। वहीं 25 मार्च के दिन अधिकितम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के लगभग रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। यहां राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां ठडीं हवाएं चल रही है। हालांकि संभावना जताई गई है कि 21 मार्च के दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान हवाएं कुछ स्थानों पर 25-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में यानी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हवा की रफ्तार 25-35 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं 22 मार्च को पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। 22 और 23 मार्च को राज्य में मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 24 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बिहार के कई जिलों में बुधवार से ही बारिश देखने को मिल रही है। मार्च के महीने के खत्म होते-होते बिहार में बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है। इस कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। बता दें कि बिहार में 21 मार्च के दिन भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को तेज आंधी, हवा, ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम के खराब होने की आशंका है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story