Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 21 July 2024: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी, बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 21 July 2024: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कमी से मॉनसून का असर कम दिख रहा है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को तेज धूप और नमी भरी हवाओं ने तापमान को बढ़ा दिया।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 21 July 2024: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कमी से मॉनसून का असर कम दिख रहा है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को तेज धूप और नमी भरी हवाओं ने तापमान को बढ़ा दिया। रविवार को भी ऐसी ही गर्मी की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 प्रतिशत रहा। रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद 22 से 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रह सकता है।

बारिश के बाद भी बनी रहेगी उमस

स्काईमेट के अनुसार, अगले हफ्ते मध्यम बारिश होगी, लेकिन यह पैची रहेगी, यानी पूरी दिल्ली में एक साथ बारिश नहीं होगी। इसके कारण उमस में कमी की उम्मीद नहीं है। तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

बारिश थमने से प्रदूषण का स्तर सामान्य

राजधानी में बारिश थमने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से सामान्य हो गया है। रविवार और सोमवार को प्रदूषण कम होकर संतोषजनक स्तर पर रह सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 109 रहा। फरीदाबाद का 125, गाजियाबाद का 143, ग्रेटर नोएडा का 128, गुरुग्राम का 92 और नोएडा का 86 रहा। 21 जुलाई को प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। 22 और 23 जुलाई को प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रह सकता है।

हवाओं की गति

शनिवार को हवाओं की गति 12 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। 21 जुलाई को हवाओं की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे, 22 जुलाई को 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे और 23 जुलाई को 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी और प्रदूषण के साथ मौसम का बदलता मिजाज लोगों को राहत देने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश और हवा की गति में बदलाव से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story