Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 21 January 2024: दिल्ली-पंजाब से लेकर हिमाचल तक कड़ाके की ठंड, जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 21 January 2024: दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कंपकंपा देने वाली शीत लहर की चपेट में है। घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी हो गई है। जिससे रेल और हवाई यातायात बाधित हो गया है।

Aaj Ka Mausam 21 January 2024: दिल्ली-पंजाब से लेकर हिमाचल तक कड़ाके की ठंड, जानें देशभर के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 21 January 2024: दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कंपकंपा देने वाली शीत लहर की चपेट में है। घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी हो गई है। जिससे रेल और हवाई यातायात बाधित हो गया है। दिल्ली, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा देखा गया। पंजाब, उत्तर पश्चिम हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा देखा गया।

पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को काफी प्रभावित किया है। देश के विभिन्न हिस्से से दिल्ली आने वाली लगभग 11 ट्रेनें देरी से चल रही है। यात्रियों को इस कड़ाके की ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 3 बजे से ही शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। जिसके कारण कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड है वहीं 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा।

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा है। राजधानी दिल्ली पूरी तरह कोहरे से ढकी हुई है। Delhi weather Update के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story