Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 21 April 2024: भीषण गर्मी की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 21 April 2024: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत आधा भारत अभी से ही तपने लगा। 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को लांघ गया है। सबसे बुरी स्थिति बिहार और झारखंड की है। दिल्ली में भी तीन दिन लू चलने की आशंका जताई गई है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 21 April 2024: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत आधा भारत अभी से ही तपने लगा। 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को लांघ गया है। सबसे बुरी स्थिति बिहार और झारखंड की है। दिल्ली में भी तीन दिन लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, केरल और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में लू का प्रकोप देखा गया। ओडिशा में लू की वजह से एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। विभाग ने अगले चार दिनों में हालात और बदतर होने की चेतावनी जारी की है।

महाराष्ट्र से बंगाल तक बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के आठ और बिहार के 13 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस वजह से यहां पारा 42-44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

तेलंगाना के 20 जिलों में लू की चेतावनी झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने तेलंगाना के 20 जिलों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा दिल्ली में मंगलवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

ओडिशा में 20 से 23 अप्रैल के बीच लू की स्थिति प्रबल होने की संभावना है। बंगाल में 21-23 के बीच अधिक गर्मी पड़ेगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में 20 से 23 अप्रैल के बीच भीषण गर्मी रहेगी।

बिहार में पारा 40 के पार

बिहार में उत्तर-पछुआ हवा की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि प्रतिदिन हो रही है। राज्य में शनिवार को शेखपुरा (44.1 डिग्री) सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य के 20 शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। एक-दो दिनों तक अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज में तापमान बढ़ गया है। वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में 41 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। लखनऊ का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी।

झारखंडमें लू का अलर्ट

झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को लू चली। 15 जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 46.4 पर पहुंच गया। यहां 14 जिलों में लू चलने का अलर्ट है।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story