Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली NCR मानसून की विदाई शुरू, पहाड़ों में बारिश का कहर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 20 सितंबर 2025: देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सितंबर के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR और पंजाब-हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली NCR मानसून की विदाई शुरू, पहाड़ों में बारिश का कहर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 20 सितंबर 2025: देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सितंबर के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR और पंजाब-हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तरी मैदानों में अब मौसम शुष्क रहेगा।

दिल्ली और NCR का मौसम

दिल्ली एनसीआर में अब बारिश का सिलसिला खत्म हो गया है। पिछले दिनों हुई रुक-रुककर बरसात ने तापमान को कम कर दिया था, लेकिन अब आसमान साफ रहेगा, साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन में तेज धूप होगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी। हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी होने के कारण उमस धीरे-धीरे कम होगी और लोगों को राहत महसूस होगी।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे राज्यों में बारिश अब भी परेशानी का कारण बनी हुई है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा है। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक चार सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि मैदानी हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अब शुष्क रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं गरज और हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में भी लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन सकता है।

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत

महाराष्ट्र में मानसून अभी सक्रिय है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत के शहरों में भी बारिश का असर दिख रहा है। बेंगलुरु में तेज बारिश के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और आर्द्रता 85 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story