Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 20 June 2024: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 20 June 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले रात मौसम का मिजाज बदल गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान को कुछ कम कर दिया।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 20 June 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले रात मौसम का मिजाज बदल गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान को कुछ कम कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद है। सुबह 7:20 बजे दिल्ली और गाजियाबाद के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

हालांकि, दिल्ली में गर्मी का असर रात में भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में ठंडी हवाओं के कुछ घंटों के बाद फिर से गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन फिर बारिश और हवाओं ने राहत पहुंचाई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों में उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी और मध्य दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, और पिलखुआ में भी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार देर रात कुछ राहत मिलनी शुरू हुई। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में देर रात आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह की शुरुआत तेज हवाओं और हल्की ठंडक के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने गुरुवार, 20 जून को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। बुधवार रात की बारिश के बाद आज का मौसम भी खुशनुमा रहने की उम्मीद है। आगामी दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, रविवार से मौसम में फिर बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़े वापस लौटेंगे। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एनसीआर के कई हिस्सों में भी आज बारिश और आंधी की संभावना है। गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत हवाओं के साथ हुई है, लेकिन धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ेगी। शाम को फिर से बारिश की संभावना है। गौतमबुद्ध नगर में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story