Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 20 September 2024: दिल्ली-NCR समेत देश कई राज्यों में मौसम में बदलाव, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 20 September 2024: देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, खासकर दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में। बीते कुछ दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 20 September 2024: देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, खासकर दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में। बीते कुछ दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं, आज का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिल चुकी है, और आज का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं, लेकिन पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। बीते दिनों की भारी बारिश से यातायात प्रभावित हुआ है, और कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, उत्तराखंड में अब मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 20 और 21 सितंबर को अंडमान निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 22 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story