Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 20 January: कड़ाके की ठंड से हालत खराब, सताएगी सर्दी, पहाड़ों से मैदानों तक शीतलहर की मार, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 20 January: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि दिन में हल्की धूप भी निकल आती है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है। लेकिन शीतलहर के सामने धूप बेअसर लग रही है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 20 January: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि दिन में हल्की धूप भी निकल आती है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है। लेकिन शीतलहर के सामने धूप बेअसर लग रही है। ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2020 से 2025 के बीच जनवरी महीने में तापमान पहली बार 26 डिग्री से अधिक रहा है। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 21 जनवरी को भी दिन में गर्मी का अहसास होने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने का भी अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान कम होकर 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। 24 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 362 के स्तर पर पहुंच गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। शनिवार को शाम सात बजे एक्यूआई 263 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में ठंड बरकरार है। सुबह देर तक बदली छाए रहने के बाद दोपहर में तेज धूप निकल रही है। जिससे लोगों को बड़ा आराम मिल रहा है। इस भीषण ठंड की वजह से आम इंसान से लेकर जानवर तक को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8.8℃ न्यूनतम और 22.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इटावा में सबसे कम 5℃ न्यूनतम और 16.8℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story