Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 25 January: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 25 January: : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के महीने में बहुत सर्दी होती है, लेकिन इस बार मौसम में काफी बदलाव आया है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 25 January: : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के महीने में बहुत सर्दी होती है, लेकिन इस बार मौसम में काफी बदलाव आया है। जनवरी के महीने में ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और सर्दी का असर कम हो गया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह और रात को हल्का कोहरा देखा जा सकता है।

लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ जा रहा है। राजधानी का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे दिन के समय स्वेटर या जैकेट पहनने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत इन जगहों का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज के दिन सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। आज मौसम भी पूरी तरह से साफ रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आम तौर पर इस समय दिल्ली में ठंड बहुत होती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ा है। इसकी वजह पश्चिमी हवाएं हैं, जिससे घना कोहरा नहीं पड़ रहा और बारिश भी नहीं हो रही है। तेज धूप की वजह से भी तापमान में वृद्धि हो रही है। विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है।

कैसा होगा 26 जनवरी का मौसम

दिल्ली में 26 जनवरी के दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सर्द सुबह होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 28 और 29 जनवरी को अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story