Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 22 January: सताएगी सर्दी, पहाड़ों से मैदानों तक शीतलहर की मार, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 22 January: देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से तेज धूप के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम अब पूरी तरह से करवट बदलने के मूड में हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज (22 जनवरी 2025) और कल (23 जनवरी 2025) को बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 22 January: देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से तेज धूप के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम अब पूरी तरह से करवट बदलने के मूड में हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज (22 जनवरी 2025) और कल (23 जनवरी 2025) को बारिश हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली में सर्दी और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री से नीचे सिमट जाएगा। वहीं बुधवार को दिल्ली में कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह की ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। हालांकि दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा होने की वजह से ज्यादातर ट्रेनें समय पर चल रही हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग ने 22 जनवरी (बुधवार) शाम और रात में बाछल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश एक या दो बार हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में पिछले छह सालों में जनवरी का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा। जिसमें अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से गर्मी बढ़ी है। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

मौजूदा सम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पाकिस्तान क्षेत्र में एक्टिव है। निचले स्तरों में पश्चिम राजस्थान पर एक सिस्टम सक्रिय है। यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 और 23 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। 22 जनवरी को यह उत्तर-पूर्व राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में पहुंचेगा और अगले दिन 23 जनवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। बारिश 22 जनवरी को देर रात से शुरू होगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया। यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है। बुधवार सुबह 7 बजे तक आनंद विहार (312), बवाना (316), द्वारका (312), आईटीओ (313), मुंडका (322), आरके पुरम (278) और रोहिणी (301) सहित कई शहरों में खतरनाक AQI स्तर दर्ज किया गया।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story