Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही, मैदानी राज्यों में हालात खराब

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: मानसूनी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही, मैदानी राज्यों में हालात खराब
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: मानसूनी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश में अब भी 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में भी हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां बदरीनाथ हाइवे सोमवार को करीब चार घंटे तक बंद रहा।

मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या

मैदानी राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और अन्य राज्यों में आज यानी मंगलवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कुछ राज्यों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूर्व और पूर्व-मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले दो से तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश की संभावना

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को भी एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और पंजाब के भी कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। पश्चिमी यूपी, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, तेलंगाना, और तमिलनाडु में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story